X Close
X

शेखपुरा : बैंक के अंदर उचक्का घराया, लोगों ने जमकर की पिटाई !!


Patna:

शेखपुरा/बरबीघा। मंगलवार को स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा के अंदर पॉकेट मारी करने वाले उचक्के को नागरिकों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। पॉकेट मार के द्वारा बैंक के ग्राहक राज राजेश्वर स्कूल के प्रभारी के साथ पॉकेट मारी की जा रही थी। उनके पास एक लाख बीस हजार रुपए थे। जो वे थैला में रखकर बैंक में जमा करने आये थे।हालांकि पॉकेटमार असफल रहा और उनकी नजर इस पर पड़ गई।उनके द्वारा शोर मचाये जाने के बाद ने उचक्के को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पकड़ा गया उच्चका बेगूसराय जिले के बरौनी से सुखड़ा गांव निवासी रविन्द्र तिवारी का पुत्र अरविंद तिवारी बताया गया है। पिटाई के जाने के बाद नागरिकों ने उचक्के को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के द्वारा अस्पताल में इलाज कराया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक चन्दन कुमार ने बताया कि बेगूसराय एवम बरौनी के बीच तिवारी गिरोह नामक एक अंतरजिला उच्चक्का गिरोह काफी सक्रिय है। कटिहार जिले के कोड़ा के उच्चक्का गिरोह की तरह ही यह गिरोह राज्य के अन्य जिलों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया करता है। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस पूछताछ जारी है।

The post शेखपुरा : बैंक के अंदर उचक्का घराया, लोगों ने जमकर की पिटाई !! appeared first on प्रत्येक न्यूज़.

Pratyek Magazine