X Close
X

अररिया : 10 अप्रैल को हुई थी बीस दिन बाद ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव !!


Patna:

अररिया। पलासी थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत अंतर्गत हटगांव में मंगलवार को दहेज लोभी पति ने अपने पत्नी को पहले बुरी तरह से पीटा, इसके बाद गले में रस्सी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। किसी ने इसकी सूचना पलासी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। पुलिस के समक्ष पीड़ित पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं शव के शरीर पर जगह-जगह चोट के साथ गले में रस्सी लगाने के भी निशान पाए गए हैं। पलासी पुलिस का कहना है कि सुहाना के साथ पहले मारपीट की गई, उसके बाद उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या कर दी गई। पलासी एसचाओ ओम प्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(अररिया से मेराज खान की रिपोर्ट)

The post अररिया : 10 अप्रैल को हुई थी बीस दिन बाद ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव !! appeared first on प्रत्येक न्यूज़.

Pratyek Magazine